पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी में आढ़ती बैगों में भरवा रहे गीला गेहूं

मंडी में आढ़ती बैगों में भरवा रहे गीला गेहूं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़े हजारों क्विंटल गेहूं की भराई का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। एफसीआई ने खरीद एजेंसी हैफेड और वेयर हाउस को तकरीबन एक लाख के करीब बैग उपलब्ध करा दिए हैं। दो दिन पहले हुई बारिश से मंडी में पड़ा कई हजार क्विंटल गेहूं भीग गया था। मौसम विभाग निरंतर तेज आंधी व बारिश आने की सूचना प्रसारित कर रहा है। कहीं अधिक गेहूं खराब न हो जाए इसी भय के चलते कई आढ़तियों ने दो दिन पहले बारिश में भीग चुके गेहूं को बैग में भरवाना शुरू कर दिया। जो गेहूं भरवाया जा रहा है उसमें कई ढेरियों की सही सफाई और सुखाई भी नहीं की गई। अधिकारियों का मानना है कि दो तीन दिन में मंडी के अंदर पड़ा समस्त गेहूं उठा लिया जाएगा।

महम. मंडी स्थित बैग में गेहूं भरते हुए लेबर।

गेहूं में कुछ दिन बाद उठने लगेगी बदबू, नहीं रहेगा खाने लायक

दो जानकारों का कहना है कि गीला और गंदगी युक्त गेहूं बैग में भरने से वह जल्द ही सड़ने लगेगा। उसमें बदबू शुरू हो जाएगी और वह खाने के लायक नहीं रहेगा। जिस तेजी से गेहूं की भराई हो रही है उसे खरीद एजेंसी का कोई अधिकारी मौके पर आकर नहीं जांच रहा। इस बारे मार्केट कमेटी के सचिव राजबीर अहलावत का कहना है कि यदि कोई आढ़ती बगैर सूखा व मिट्टी का गेहूं बैग में भर रहा है तो यह गलत है। फिलहाल इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। गोदाम में जांच के दौरान ऐसी बात पाई जाती है तो उस गाड़ी को वापस भेज दिया जाता है।

महम. बिना साफ किए बैग में भरा गया गंदा और गीला गेहूं।

खबरें और भी हैं...