रोहतक | भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने शुक्रवार को कलानौर खंड के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने गांव बसाना, सैंपल, खैरड़ी, कटेसरा, निगाना, पिलाना, सांगाहेड़ा, आंवल, जिंदराण तथा कलानौर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने 27 मई को महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर होने वाली सर्वसमाज बैठक में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा ,सरपंच एसोसिएशन के प्रधान बिजेंद्र कुमार, नरेश सरपंच, अशोक, टोनी प्रधान, रवींद्र सरपंच सैम्पल आदि मौजूद रहे ।