रोहतक |भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले। पदाधिकारियों ने ओबीसी वर्ग में आने वाली परेशानियों के बारे में बातचीत की। साथ ही सीएम से टेक्निकल एजुकेशन में एससी वर्ग को मिलने वाली छूट ओबीसी को देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री शंकर धूपड़, सुरेंदर जांगड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक कनौजिया, रघुनाथ तंवर, महेंद्र पाल तोमर, श्यामलाल, प्रदेश मंत्री अशोक, मौजूद रहे।