पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंगलुरू के चमेली व गुलाब के फूलों से सजाई नौका, वृंदावन के कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं को किया जीवंत

बंगलुरू के चमेली व गुलाब के फूलों से सजाई नौका, वृंदावन के कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं को किया जीवंत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. गोकर्ण तालाब में नौकायन से भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकालते आयोजक व श्रद्धालु।

युवा और महिलाओं में सेल्फी लेने की होड़ मची भजनों पर देर रात तक खूब झूमे श्रद्धालु रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाया गोकर्ण धाम

भास्कर न्यूज | रोहतक

रविवार देर शाम रंग बिरंगी लाइटों से गोकर्ण धाम जगमगा उठा। बंगलुरू से मंगाए गए सफेद चमेली व गुलाब के फूलों से सजी नौका को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए। सरोवर में दो हजार किलो फूलों की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा की गई। वृंदावन से आए कलाकारों ने भजनों व झांकियों के माध्यम से गोकर्ण की तप भूमि पर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया। मौका था इस्कान प्रचार समिति की ओर से आयोजित गोकर्ण की तप भूमि में नौवीं बार श्री राधा-राधाकांत की नौका विहार का। गोकर्ण सरोवर में श्रद्धालुओं, साधु संतों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल का आनंद लिया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि रथ यात्रा के मुख्यातिथि सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राजेश जैन, विजय बंसल, बाबा लक्ष्मण पुरी, विनोद जैन, शां‍ति देवी सांघी, महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी महाराज व बाबा कमल पुरी महाराज ने नौका विहार का शुभारंभ किया।

रोहतक. इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से आयोजित नौका विहार के कार्यक्रम मे नृत्य करते श्रद्धालु।

हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे जाप सेे गोकर्ण धाम हुआ कृष्णमय

इस्कान प्रचार समिति के सदस्यों ने हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे जपना शुरू किया तो पूरा गोकर्ण धाम कृष्णमय हो उठा। महिलाएं भक्ति में लीन होकर अलग अलग टोलियां बनाकर श्री कृष्ण के भजनों पर झूम रही थीं। युवा और महिलाओं में सेल्फी लेने की होड़ मची रही। डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी की तरफ से सभी भक्तों के लिये भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान सुभाष तायल, अमित गोयल, विजय गुप्ता, सन्नी निझावन, पीयूष जैन, शीतल, रमेश रोहिल्ला, राकेश बंसल, शंकरलाल मित्तल, जय भगवान ऐरन, प्रेम चन्द गर्ग, राजेन्द्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, गुलशन निझावन, वरूण शर्मा, मोहित गोयल, राजेश गुप्ता, पवन तायल, जगदीश राय बालंदिया, सुनील कुमार बल्ली, अनिल बंसल, मनोज जिंदल, श्रीनिवास सिंगल, नरसिंह दास, अमित गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, बृजलाल मनोचा, अशोक वधवा, ओमप्रकाश अरोड़ा, तारा चन्द परूथी, उमा गोयल, मीना सिंगल, कुसुम मंगला, विपिन गोयल, योगेश अरोडा, अजेश गुप्ता मौजूद रहे।

गुलाब की पंखुड़ियों से की पुष्प वर्षा

सरोवर के बीच में राधाकृष्ण की झांकियों के लिए रंगबिरंगे फूलों से सजा स्टेज बनाया गया। स्टेज पर वृंदावन से आए कलाकारों ने श्री कृष्ण के बचपन की लीलाओं की सुंदर झांकियां प्रस्तुत माहौल जीवंत कर दिया। सभी कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी से भजनों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि सभी श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। पूरे सरोवर में दो हजार किलो गुलाब के पंखुडिय़ों की पुष्प वर्षा की गई। बंगलुरू से मंगवाए गए विशेष सफेद व चमेली व गुलाब के फूलों से दिल्ली चांदनी चौक के कारीगरों ने नौका को सजाया। सभी अतिथियों ने नौका विहार में सवार होकर केला, आम, बिस्कुट, बर्फी आदि का प्रसाद वितरित करते हुए सरोवर में नौका की तीन फेरी लगाई।

फोटो लेने में जुटे श्रद्धालु

सांसद दीपेंद्र हुड्डा को स्मृति चिह्न देते राजेश जैन व अन्य।

रोहतक. नौका विहार कार्यक्रम मे परिक्रमा के दौरान दर्शन करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...