रोहतक | माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय शिक्षा सदन में रविवार को ट्रस्ट की कार्यकारिणी समिति का चुनाव हुआ। इसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक महामण्डलेश्वर डाॅ. परमानन्द महाराज व बाबा कर्णपुरी महाराज ने की। नई कार्यकारिणी में प्रधान पद के लिए नरेश जैन, वरिष्ठ उपप्रधान के लिए गोबिंद राम सिंघल, रविन्द्र गर्ग एवं विनोद गर्ग, उपप्रधान प्रवीन बंसल, सचिव अजेश गुप्ता, संगठन मंत्री दिनेश गर्ग, कैशियर वेद प्रकाश साहनी, सह-कैशियर निर्मल जैन, कन्वीनर विजय गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डीके जैन, मीडिया कोआर्डिनेटर डाॅ. मीनाक्षी कौशिक को चुना गया। ट्रस्ट की बाकी समितियों का चयन प्रधान एवं चेयरमैन की सहमति से बाद में किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के अलावा अनन्त राम मित्तल, कृष्ण मित्तल, पवन गोयल, रामअवतार गोयल, अमित मित्तल, श्याम नाथ शर्मा, प्रवीन बंसल, शिवशंकर गर्ग, सुरेश तायल, सुभाष गुप्ता, संदीप तायल, दिनेश गोयल आदि थे।