पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 जून को जसिया पहुंचने का दिया न्योता

2 जून को जसिया पहुंचने का दिया न्योता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बलहारा ने रविवार को महम चौबीसी के गांव बहु अकबरपुर, मदीना, मोखरा, अजायब, भराण आदि का दौरा किया। उन्होंने 2 जून को जसिया में होने वाले जाट महासम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दिया। अशोक बलहारा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जाटों के साथ तीन बार समझौते किए। लेकिन तीनों बार सरकार ने जाटों को धोखा दिया। बलहारा ने कहा कि 2 जून को जसिया में दूसरे प्रदेशों से भी लोग आएंगे। इस दौरान हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, अजीत चेयरमैन, कृष्ण लाल हुड्डा, मास्टर रामफल राठी, जिला अध्यक्ष जयबीर कुंडू, कृष्ण खरकड़ा पूर्व सरपंच, सोमबीर, पवन, सोनू, नरेश बड़ा भैण आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...