पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्क में बैठकर मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

पार्क में बैठकर मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्क में बैठकर मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

मंत्री ग्रोवर ने सिंचाई विश्राम गृह के पार्क में नीचे जमीन पर बैठकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सुबह साढ़े 8 बजे बैठक की। इसमें अपने-अपने इलाकों में सफाई अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने कहा कि े आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।

लोगों की सेहत से राजनीति ना करें कांग्रेसी : ग्रोवर

रोहतक के विधायक और प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता शहरवासियों की चिंता करने की बजाय औछी राजनीति पर उतर आए हैं। मंत्री ग्रोवर ने कहा कि अपने कार्यकाल में कांग्रेस के नेताओं ने जिस तरह रोहतक शहर में लूट-खसोट और गंदगी फैलाई थी, ठीक वैसे ही आज वह रोहतक के लोगों की सेहत के साथ राजनीति कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही घर-घर से कूड़ा उठाने की महत्वपूर्ण योजना को अमलीजामा पहनाया। इससे पहले रोहतक के इतिहास में कभी घर-घर से कूड़ा नहीं उठाया गया। अब कांग्रेस के नेताओं को रोहतक मे सफाई हजम नहीं हो रही है। उन्हें लोगों की सेहत की बजाय राजनीति करने की ज्यादा चिंता है । रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व विधायक बीबी बतरा और मेयर रेनू डाबला लोगों को उकसाने की राजनीति कर रहे हैं । मेयर का कर्तव्य बनता है कि वह शहर की सुध ले, लेकिन हैरानी की बात है कि रोहतक नगर निगम की मेयर समेत सभी कांग्रेसी नेता औछी राजनीति कर रहे है।

अपने गिरेबान में झांक कर देखें ग्रोवर : बत्तरा

पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ धोखा करने वाले हैं आज दूसरों पर इल्जाम लगा रहे हैं। लेकिन वह भूल जाते हैं कि उनके द्वारा बुना गया भ्रम का जाल अब टूट चुका है। पिछले दस दिनों से निगम कर्मी अपनी जायज मांगो को लेकर धरने पर बैठे है जिस कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है व शहर महामारी के मुहाने पर बैठा है और शहर के विधायक इसका समाधान कर लोगों को नरक जैसी स्थिति से बाहर निकालने की बजाय दूसरों पर इल्जाम थोप अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है। आज प्रदेश भाजपा सरकार के बुरे कर्मों की सजा भुगत रहा है। उन्होंने विधायक मनीष ग्रोवर से अपील करते हुए कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने की बजाय वह पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे। वही काम करें जिसके लिए जनता ने उन्हें चुना है।

आज होगी व्यापारियों के साथ बैठक

वहीं अब शहर के मुख्य बाजारों में सफाई अभियान को सिरे चढ़ाने के लिए व्यापारियों की भी सोमवार को बैठक बुलाई गई है। सोमवार सुबह 11 बजे सचिवालय में व्यापारियों के साथ कचरा प्रबंधन को लेकर बैठक की जाएगी। इसी के साथ धार्मिक और सामाजिक संगठनों को भी जोड़ने की कवायद रविवार शाम से शुरु हो गई है। इसके लिए भी धार्मिक और सामाजिक संगठनों को भी जुड़ने के लिए कहा गया है।

खबरें और भी हैं...