पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहरी पानी को लेकर भाइयों में हुआ झगड़ा, बाप बेटा घायल

नहरी पानी को लेकर भाइयों में हुआ झगड़ा, बाप-बेटा घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव खरैन्टी में नहरी पानी को लेकर दो भाइयों के परिवार में शनिवार को झगड़ा हो गया। झगड़े में घायल सुरेश की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश ने बताया कि वह शनिवार को भूमि सिंचाई करने के लिए खेत में अपने बेटे जतिन के साथ गया था। उसे 6:55 पर अपने भाई सतवीर सिंह से नहरी पानी लेना था। उसने जैसे ही तय समय पर पानी काटा तभी सतवीर व उसके बेटों सुनील व अमित ने उसे पानी लेने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि बाद में सतवीर व उसके बेटों ने उन पर घातक हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। हमले के चलते वे दोनों बाप बेटा घायल हो गए। लाखनमाजरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...