रोहतक | हरियाणा सरकार की संवेदनहीनता के कारण पूरा हरियाणा कूड़ेदान में परिवर्तित हो गया है। अब महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। यह बात अध्यापक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान दिलबाग अहलावत, उपप्रधान राजपाल मलिक व जिला सचिव धर्मेंद्र शास्त्री ने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। कर्मचारियों से किये गए वादों से मुकर रही है। सरकार प्रदेश को साफ-सुथरा रखने वाले कर्मचारियों का वेतन देने में असमर्थ है। अध्यापक संघ पालिका कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन कर करता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी सरकार को आने वाले समय में भारी पड़ सकती है। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की है।