पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास कार्यों के लिए बनाई 9 सदस्यीय कमेटी, 8 गलियों का किया उद्घाटन

विकास कार्यों के लिए बनाई 9 सदस्यीय कमेटी, 8 गलियों का किया उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम |वार्ड 3 की कॉलोनी में सोमवार को बनाई गई 8 गलियों का भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा, नगर पालिका प्रधान फतेहसिंह व अन्य वार्ड के पार्षदों ने उद्घाटन किया। खरकड़ा ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका प्रधान, उप प्रधान व अन्य को लेकर 9 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी शहर में किए जाने वाले कामों की लिस्ट बनाकर उन्हें सौंपेगी। इस दौरान नगर पालिका उप प्रधान शैंकी गिरधर, कुक्की सैनी, जगबीर बहमनी, प्रधान इल्ला, बसंतलाल गिरधर, सचिव आशीष, शंपी, अनिल चावरिया, जोगेंद्र खुराना, सरपंच समुन्द्र आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...