महम | श्रम मंत्री के बुलाने पर भवन निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चंडीगढ़ में निर्माण मजदूरों के मसलों पर चर्चा करेगा। अगर सरकार व श्रम मंत्री ने समस्याओं का निर्वाण नहीं किया तो 10 जून को भिवानी में प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा होगी। यूनियन के प्रदेश सचिव कामरेड विनोद ने ये बात कही। आम सभा की अध्यक्षता यूनियन के ब्लाक प्रधान राज सिंह निंदाना ने की व मंच संचालन सत्यनारायण किशनगढ़ ने किया। यूनियन जिला कोषाध्यक्ष सुरेश ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि महम चौबीसी के सभी गांवों में जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा। मीटिंग में ब्लॉक उपाध्यक्ष रणधीर सिसर, सतनारायण अजायब, कोषाध्यक्ष हरिओम सैमाण , रवींद्र, पवन शामिल रहे।