पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रा तमन्ना ने हासिल किए 485 अंक

छात्रा तमन्ना ने हासिल किए 485 अंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | महम जीवीएन स्कूल के छात्र पुष्कर ने 479 अंक हासिल किए। मुख्याध्यापक नरेन्द्र खुराना ने बताया कि स्कूल के कई छात्रों ने मेरिट में स्थान पाया है। भैणी महाराजपुर के बीपीएस सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा बहलंबा निवासी तमन्ना पुत्री रामराजी ने 485 अंक हासिल किए। स्कूल एमडी सोनू धत्तरवाल ने बताया कि 73 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में मैरिट पाई। महम के श्रीराम स्कूल के 38 छात्रों में से 9 ने मेरिट पाई। 24 को प्रथम स्थान मिला। खरकड़ा के डीयूबीएम स्कूल निदेशक महेन्द्र ने बताया कि स्कूल की छात्रा नेहा ने सबसे अधिक 466 अंक प्राप्त किए। 35 में से 12 ने मेरिट में स्थान पाया। खरक जाटान के एमसीपीएस स्कूल में 25 छात्रों में से 17 ने मेरिट पाई। भैणी सुरजन के विकास सीनियर सेकंडरी स्कूल निदेशक रमेश सिवाच ने बताया कि स्कूल की छात्रा निधि ने 456 अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान पाया। अन्नू दूसरे स्थान पर रही। खरकड़ा गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल की 25 छात्राओं में 24 पास हुई जिनमें से 5 ने मेरिट में स्थान पाया।

खबरें और भी हैं...