महम | खरकड़ा के मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अमन अहलावत ने स्कूल में सबसे ज्यादा 464 अंक हासिल किए हैं। स्कूल निदेशक राजकुमार ने बताया कि 10 छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं। इसके अलावा खरकडा के डीएम स्कूल 98 छात्र पास हुए। निदेशक संजय सहारण का कहना है कि छात्र आशुतोष ने स्कूल में सबसे ज्यादा 476 अंक पाए। रूड़की के धज्जाराम सीनियर सेकंडरी स्कूल के सात छात्रों ने मेरिट में स्थान पाया। छात्र रवि स्कूल में प्रथम रहा। घडोठी के रामानुज हाई स्कूल के डायरेक्टर राजकुमार नरवाल का कहना है कि उनके स्कूल के 7 छात्रों ने मेरिट पाई। स्कूल में आकाश के सबसे अधिक 468 नंबर है।