पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान से मोबाइल और नकदी चोरी

दुकान से मोबाइल और नकदी चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | महम बाजार में एक दुकानदार के बेटे आनंद से सामान लेने आए कुछ लोगों ने उसका मोबाइल व गल्ले से दस हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी। वार्ड 8 वासी प्रवीन ने बताया कि दोपहर को दुकान पर उनका बेटा आनंद बैठा था। दुकान पर सामान लेने के लिए तीन युवक आए। उन्होंने कुछ सामान लिया और दो हजार रुपए का नोट थमा दिया। गल्ले में खुले रुपए नहीं थे। उसका बेटा खुले रुपए लेने घर आ गया। पीछे से युवक मोबाइल और गल्ले से दस हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि प्रवीन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...