पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंसी के ग्रामीणों ने पानी सप्लाई न आने को लेकर डीसी से की शिकायत

बैंसी के ग्रामीणों ने पानी सप्लाई न आने को लेकर डीसी से की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम. बिछाए जाने वाले पाइपों को दिखाते हुए ग्रामीण।

भास्कर न्यूज |महम

बैंसी गांव की डिग्गी में पानी लाने के लिए नहर से जलघर तक बिछाई जाने वाली पाइप लाइन पर ग्रामीणों व सरपंच ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। मामले को लेकर सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीण मंगलवार को उपायुक्त रोहतक यश गर्ग से मिले। उपायुक्त ने विभाग के एससी को जांच करने के आदेश दे दिए हैं। गांव के सरपंच कृष्ण छाबड़ा का कहना है कि फिलहाल गांव के जलघर के हालात खराब हैं। कई-कई दिन में सप्लाई का पानी आता है। जलघर में आवारा पशु विचरते रहते हैं। गांव में आ रहा पानी पीने योग्य नहीं है। सरपंच सहित वेदप्रकाश, आशीष, बलराज, राममेहर, संजय, राजेश, संदीप आदि ने बताया कि जिला उपायुक्त को दी शिकायत में कहा है कि नहर से जलघर तक पानी लाने के लिए जो पाइप लाइन बिछाई जा रही है उसका लेवल सही नहीं है। वह अनेक जगह से लीकेज है। सरपंच ने बताया कि इस बारे कई बार ठेकेदार व जलापूर्ति विभागअधिकारियों को शिकायत की लेकिन वे अपनी मनमानी करने पर तुले हुए हैं।

खबरें और भी हैं...