पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महम पॉलिटेक्निक काॅलेज के छात्रों ने बनाई पॉल्यूशन फ्री कार

महम पॉलिटेक्निक काॅलेज के छात्रों ने बनाई पॉल्यूशन फ्री कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | पॉलिटेक्निक काॅलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग फाइनल वर्ष के छात्रों ने बैटरी व सोलर पैनल से चलने वाली एक कार का निर्माण किया है। कार का डिजाइन तैयार करने वाले छात्र अमित, अशोक, अरविंद, अंकित व मोहित ने किया है। छात्रों ने जो कार तैयार की है उसका वजन 80 से 90 किलो के बीच है। यह एक घंटे में 30 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसके साथ ही 120 किलोग्राम तक वजन ले जा सकती है। कार पर सोलर पैनल की एक 40 वाट की प्लेट लगाई गई है। काॅलेज के प्रिंसीपल दलजीत सिवाच, एचओडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विजय दहिया तथा लेक्चरर जगदीप सांगवान आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...