पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस सुरक्षा में रेलवे रोड से उठाया 4 ट्रॉली कचरा, हड़ताली कर्मियों के हंगामे पर रोकनी पड़ी सफाई

पुलिस सुरक्षा में रेलवे रोड से उठाया 4 ट्रॉली कचरा, हड़ताली कर्मियों के हंगामे पर रोकनी पड़ी सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के 11वें दिन कचरा उठाने को लेकर प्रशासन और हड़ताली आमने-सामने हो गए। शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी के बीच कचरा उठाया गया। अनहोनी के अंदेशे के चलते पीसीआर कचरे की ट्रॉली के अागे चली। कुछ भाजपाई नेता भी मौके पर पहुंच गए। ठेकेदार के कर्मचारियों ने रेलवे रोड पर 40 मिनट सफाई कर 4 ट्रॉली कचरा एकत्र कर लिया। इतनी देर में भारी संख्या में हड़ताली कर्मचारी वहां पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पूरे रेलवे रोड जाम कर दिया। इसके बाद नगर निगम कमिश्नर प्रदीप डागर ने उन्हें आश्वासन दिया कि अब और कचरा नहीं उठाने दिया जाएगा। इसके बाद वे लौट गए। वहीं, किला रोड पर हड़तालियों के विरोध के बाद कचरे नहीं उठ पाया।

सीन-1

12:45 बजे

दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर नगर निगम की ओर से ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों के जरिये सफाई अभियान की शुरुआत रेलवे रोड केे अग्रसेन चौक से की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी पहली बार कचरा उठवाने के लिए ठेका सफाई कर्मचारियों के साथ आए। रेलवे रोड से 40 मिनट में 4 ट्रॉली कचरा भी उठा लिया गया, लेकिन इसकी सूचना जैसे ही हड़ताली कर्मचारियों तक पहुंची तो वे हंगामा करने के लिए पहुंच गए। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान संजय बिड़लान और अन्य कर्मचारियों के नेतृत्व में करीब 20 मिनट समझाने के बाद कर्मचारी माने। कर्मचारियों के गुस्से को देखते हुए रेलवे रोड के काफी व्यापारियों ने दुकानों को भी बंद कर दिया। हड़तालियों के तेवर देखकर ठेकेदार के कर्मचारियों ने पीछे से ही कचरे की ट्रालियां निकाल दी ताकि उन्हें गिराया न जा सके।

सहयोग करने पहुंचे भाजपाई

भाजपा की ओर से सुबह ही अपने कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई थी कि सफाई अभियान की शुरुआत शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे की जानी है। इसलिए अग्रसेन चौक पर पहुंचकर ठेका कर्मचारियों का सहयोग किया जाए। भाजपा कार्यकर्ता अग्रसेन चौक पर पहुंच गए। इसके बाद जब तक पुलिस फोर्स मौके पर नहीं आई तब तक भाजपा जिला महामंत्री धर्मबीर शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजरानी शर्मा, राजकुमार कपूर, बीर सिंह हुड्डा, सुभाष व कुलविंद्र सिक्का से लेकर अन्य कार्यकर्ता तक दुकानों के किनारे ही खड़े रहे। सफाई कर्मचारियों ने कचरा उठाया।

रेलवे रोड पर सफाई टीम को हड़तालियों ने घेरा, पिछले रास्ते से निकालीं कचरे की ट्रॉलियां

पुलिस सुरक्षा में चली कचरे की ट्राली... हड़ताल के 11वें दिन निगम कमिश्नर ने पुलिस के साथ कचरा उठवाया।

रोहतक. रेलवे रोड पर सफाई टीम को हड़तालियों ने रोका तो काफी देर बहस हुई।

सीन-2

01:00 बजे

गोहाना अड्डा पर नहीं मिली सुरक्षा, रुका सफाई अभियान

दोपहर एक बजे गोहाना अड्डा ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान कपिल नागपाल की आेर से एक दिन पहले ही सफाई के लिए सूचना दी गई थी। इसके लिए पुलिस को भी बताया गया था, लेकिन शनिवार को दोपहर एक बजे तक कोई पुलिस कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो व्यापारियों ने अपने स्तर पर ही सफाई अभियान शुरू कर दिया। यहां एक ही कट्टे में कचरा भरा गया था तभी वहां पर हड़ताली कर्मचारी आ गए। व्यापारियों ने सफाई बंद कर दी।

सीन-3

02:20 बजे

किला रोड पर हंगामे के बाद नहीं उठ सका कचरा

दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर जैसे ही सफाई कर्मचारी रेलवे रोड से रोष मार्च कर वापस लौटने लगे तो उन्हें सूचना मिली कि अब किला रोड पर भी कचरा उठाया जा रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट तक सफाई कर्मचारी नेता राजन बोहत और किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू सचदेवा के बीच बातचीत चली। इस दौरान एक बार तो बहस और आमने-सामने देख लेने की चेतावनी की भी नौबत आई। इसके बाद कचरा न उठाने पर ही सहमति बनी।

प्रदर्शन की आशंका के चलते दिनभर रही मंत्री की काॅलोनी में सुरक्षा

नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ की ओर से चेतावनी दी गई थी कि उनकी ओर से भाजपा नेताओं की कोठियों के सामने कचरा फैलाया जाएगा। इसके चलते सुबह से ही पुलिस कर्मचारी सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की कोठी को जाने वाले रास्ते पर भारी संख्या में तैनात रहे। इसके चलते कॉलोनीवासियों और उस रास्ते से डीएलएफ में जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन सफाई कर्मचारियों का धरना नगर निगम के सामने रोड पर चलता रहा।

हैफेड चौक पर एनजीओ ने उठवाया कूड़ा

हैफेड चौक पर रात 9 बजे विकास एजुकेशनल चैरिटेबल संगठन की ओर से सफाई अभियान शुरू किया गया। इस ट्रस्ट के युवाओं की ओर से करीब एक ट्राॅली कचरा एकत्र किया गया। युवाअों ने हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी थी। इससे पहले सुबह साढ़े 11 बजे करीब 40 युवा डीसी डॉ. यश गर्ग और नगर निगम केे आयुक्त प्रदीप कुमार से भी मिले थे कि वे सफाई करना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें भी सहयोग दिया जाए। इसके बाद रात सवा 9 बजे इस ट्रस्ट के युवाओं ने देर रात तक सफाई अभियान चलाकर कचरा एकत्र किया।

सीन-4

09:00 बजे

खबरें और भी हैं...