धज्जाराम स्कूल के 16 बच्चे मेरिट सूची में
महम | जीवीएन स्कूल की छात्रा निधि ने 12वीं में 453 अंक हासिल किए जबकि कॉमर्स संकाय में हिमांशी ने 441 अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान पाया। मुख्याध्यापक नरेन्द्र ने यह जानकारी दी। वहीं रुड़की के धज्जाराम सीनियर सेकंडरी स्कूल के 18 छात्रों में से 16 ने मेरिट में स्थान पाया। स्कूल प्रबंधक सुरेन्द्र ने बताया कि छात्रा बबीता के सबसे अधिक 473 अंक रहे। वहीं खरकड़ा के मॉडर्न सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा नैंशी पुत्री धर्मेंद्र ने 12वीं विज्ञान विषय में 457 अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया।