पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ाली गांव में 15 लाख से बनेगी जलघर की सेफ्टी वॉल

बड़ाली गांव में 15 लाख से बनेगी जलघर की सेफ्टी वॉल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू शनिवार को गांव बडाली पहुंचे और परेशान ग्रामीणों ने बताया कि जलघर में साथ लगते तालाब का गंदा पानी जलघर में आ जाता है, जिससे पीने का पानी भी दूषित हो जाता है। बलराज कुंडू ने तुरंत समाधान करते हुए तालाब से जलघर में आने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सेफ्टी वॉल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने गांव बडाली के लिए लगभग 15 लाख रुपए की लागत से सेफ्टी वॉल का निर्माण, एक धर्मशाला निर्माण और एक गली के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को मौके पर ही निपटाने का प्रयास किया। इस मौके पर महम तपा प्रधान धज्जाराम प्रधान, अजय सरपंच बडाली, काला बलंभा, कर्मबीर अठगामा प्रधान, रामकुमार, कपूर सिंह, रामचंद्र, संजू, दीपक बडाली, विकास बेडवा, सेवा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...