पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वखाप ने मलिक व सैनी पर लगाए मिलीभगत के अारोप

सर्वखाप ने मलिक व सैनी पर लगाए मिलीभगत के अारोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | दिल्ली रोड स्थित सनसिटी में सर्वखाप पंचायत की एक बैठक खाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल की अध्यक्षता में शनिवार को की गई। बैठक में पास किए गए प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि यशपाल मलिक गुट और सांसद राजकुमार सैनी सरकार से मिलीभगत करके समाज के बंटवारे का काम कर रहे हैं। विरोध करते हुए किसी में बहकावे में न आने की अपील की गई। सर्वखाप नेताओं ने आरोप लगाया कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति की आड़ में चंदे का गलत प्रयोग किया है। बैठक में बताया गया कि आरक्षण हिंसा के दौरान जाट युवाओं पर दर्ज किए गए केस अभी तक वापस नहीं लिए है। इस अवसर पर दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, सरोहा खाप प्रधान रणधीर सिंह सरोहा, महम चौबीसी प्रधान तुलसी ग्रेवाल, हुड्डा खाप पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, रोहतक 84 खाप प्रधान हरदीप, अहलावत खाप प्रधान जय सिंह, राजकुमार, जगवीर, चांद राम सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...