पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब के नशे में बाइक सवार ने मारी टक्कर,4 लोग घायल

शराब के नशे में बाइक सवार ने मारी टक्कर,4 लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के ढिगपुरा तिगैला के मझगुआं रोड पर शनिवार शाम करीब सवा 7 बजे एक बाइक सवार ने सामने से आ रही 2 बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों पर सवार 4 लोग घायल हो गए। इनमें एक बच्चे और महिला की हालत काफी गंभीर है। घटना के सवा घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस 108 एवं डायल 100 पुलिस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार कुर्राहा निवासी कल्लू कुशवाहा 25 वर्ष अपनी बाइक पर सवार होकर टटम की ओर से जा रहा था, उसके पीछे एक 2 वर्षीय बच्चा आनंद बैठा हुआ था। उसके ठीक पीछे नीरज कुशवाहा 20 वर्ष बाइक पर आ रहा था, उसकी बाइक में कल्लू की प|ी कपूरी सवार थी। जैसे ही यह लोग ढिगपुरा तिगैला से मझगुआं की ओर मुड़े तभी सामने से शराब के नशे में धुत्त अंधी रफ्तार से बाइक चलाते हुए महेश अहिरवार नाम का युवक आया और पहले कल्लू कुशवाहा की बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद पीछे आ रही नीरज की बाइक को टक्कर मारी। जिससे दोनों बाइक गिर गईं। कल्लू की बाइक पर सवार आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया, नीरज की बाइक पर सवार कपूरी और नीरज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कल्लू कुशवाहा को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक महेश अहिरवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वह अत्यधिक नशे में था।

महाराजपुर। घटना के बाद मौके पर पड़े घायल।

108 और 108 ने फिर

तोड़ा लोगों का भरोसा
यह घटना शाम सवा 7 बजे हुई। घटना के बाद पीछे से आ रहे बाइक सवार एवं अन्य ग्रामीणों ने थाना पुलिस एवं 100 डायल पुलिस को सूचना दी। लेकिन घटना के सवा घंटे बाद एंबुलेंस 108 पहुंची और डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सवा घंटे तक सड़क पर सभी घायल तड़पते रहे। इस घटना से 108 एंबुलेंस सेवा और डायल 100 सेवा ने एक बार फिर लोगों का विश्वास तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...