- Hindi News
- National
- आवास भत्ते का भुगतान कराने के लिए भटक रहे छात्रों ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर बताई परेशानी
आवास भत्ते का भुगतान कराने के लिए भटक रहे छात्रों ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर बताई परेशानी
शासकीय स्नातक महाविद्यालय के छात्रों का आवास भत्ता का भुगतान नहीं होने से परेशान हो रहे है। पिछले वर्ष का भुगतान छात्रों का अभी तक नहीं हुआ है। इस संबंध में कालेज प्रबंधन से संपर्क करने पर आदिम जाति कल्याण विभाग की बात कर रहे है। कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों द्वारा बजट का रोना बताया जा रहा है। जिससे परेशान छात्रों ने बुधवार को कलेक्टर को पत्र सौंपकर आवास भत्ता का भुगतान करवाने की मांग की है। इस दौरान मुकेश अहिरवार, सुनील अहिरवार, रश्मि अहिरवार, उमा प्रभाकर सहित कई मौजूद थे।
खेत के बोर से विद्युत पंप चोरी: महाराजपुर|नगर के वार्ड नंबर 4 के मातादीन कुशवाहा के खेत से बीती रात चौआरा हार स्थित खेत के बोर में लगा विद्युत मोटर चोरी हो गया। मातादीन ने बताया कि वह शाम को खेत से घर वापस आ गया था, दूसरे दिन सुबह जब पहुंचा तो खेत के बोर से मोटर पंप गायब था। विद्युत मोटर 2 हॉर्स पावर का है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।