पांच पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार
महासमुंद| गुरूवार की शाम दलदली रोड स्थित शराब दुकान के पास चखना सेंटर के पीछे पुलिस ने 5 पेटी देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के दलदली रोड स्थित शराब दुकान के पास चखना सेंटर के पीछे अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
निवारण शिविर अब बरपेलाडीह में 23 को
महासमुंद| बसना विकासखंड के ग्राम बड़े साजापाली में 23 मई को जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के स्थान में परिवर्तन किया गया है। अब यह शिविर 23 मई को बसना विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरपेलाडीह में आयोजित किया जाएगा।
पहनने के लिए कपड़ा नहीं दिया तो प|ी की पिटाई
महासमुंद| ग्राम बड़े साजापाली में एक व्यक्ति ने नहाने के बाद पहनने के लिए कपड़ा नहीं देने की बात पर अपनी प|ी की बेदम पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के बाद उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बड़ेसाजापाली निवासी बेदबाई पाटिल 15 मई को अपने घर पर सोई थी।
चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग के विषय पर हुई कार्यशाला
महासमुंद|गुरुवार को सर्किट हाउस में पुलिस चाइल्ड फ्रेंडली की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।