पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुएं को पाटने पर मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद। ग्राम मामा भांचा में कुएं को पाटने की बात पर एक युवक ने अपने चाचा के साथ मारपीट की। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामा भांचा निवासी त्रिलोक चंद जैन की किराने की दुकान है। यहां वह अपने पैतृक घर में रहता है। घर के आंगन पर स्थित अनुपयोगी कुएं को उसने पाट दिया था। 16 मई की शाम 7.30 बजे के करीब उसका भतीजा गिरीश जैन उर्फ संजू पहुंचा। कुएं को साफ नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

खबरें और भी हैं...