महासमुंद|सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद में 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में 10वीं में प्रथम स्थान जिजिसा साहू, द्वितीय समीर रंजन साहू, तृतीय स्थान पर भूमिका साहू, प्रथम श्रेणी में कुल 51 विद्यार्थी पास रहे। इस प्रकार 12वीं में प्रथम आशुतोष कन्नौजे, द्वितीय रेणुका सवई, तृतीय स्थान विवेक साहू रहे। प्रथम श्रेणी में 27 विद्यार्थी पास रहे। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आदर्श शिक्षा मंडल समिति के संरक्षक मोहन चोपड़ा, अध्यक्ष डाॅ. अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश लुनिया सचिव घनश्याम सोनी, सहसचिव भूपेन्द्र राठौर, कोषाध्यक्ष अशोक चौरड़िया, प्राचार्य संध्या शर्मा, प्रधानाचार्य राजश्री ठाकुर ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।