पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तुमगांव स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव होने पर अब मिलेगी 1 हजार की प्रोत्साहन राशि

तुमगांव स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव होने पर अब मिलेगी 1 हजार की प्रोत्साहन राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जीवन दीप समिति की बैठक अध्यक्ष व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा की अध्यक्षता व जनपद अध्यक्ष धरमदास महिलांग व तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष मीना शर्मा, लक्ष्मीकांत तिवारी, तुमगांव मंडल अध्यक्ष कीर्ति बघेल, रवि निर्मलकर, धर्मेंद्र धीवर व बीएमओ डाॅ. विपिन राय, बीपीएम सुरेंद्र चंद्राकर उपस्थित थे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि स्मार्ट कार्ड से जचकी (डिलवरी) कराने पर मरीजों को जीवनदीप समिति को मिलने वाली अंशदान राशि से 1000 हजार रुपए व मितानिनों द्वारा मरीजों को स्मार्ट कार्ड से जचकी करवाने पर 200 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिसके तहत कार्रवाई की गई और पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में तुमगांव पहला अस्पताल है जहां जीवनदीप समिति से 1000 रुपए दूजबाई, उर्वशी साहू, टीकेश्वरी साहू, चंद्रिका बाई, सुनीता यादव, पार्वती साहू, रश्मि कुर्रे, कुमारी लोहार, सेवती निषाद, यशोदा साहू, सुरेखा बाई को राशि प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिससे अस्पताल को एक वर्ष में स्मार्ट कार्ड से 323 क्लेम किया गया जिसमें 136 केस लगभग 5 लाख रुपए राशि का भुगतान प्राप्त हुआ है। बैठक में आॅपरेशन थिएटर को प्रारंभ करने पर भी चर्चा हुई। जिस पर चोपड़ा ने कहा कि सरकारी डाॅक्टर अगर उपलब्ध हो तो उनसे आपरेशन कराएं स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए शासन द्वारा महासमुंद ब्लॉक के ग्राम नरतोरा, तुरेंगा अचानकपुर एवं लाफिन खुर्द के स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित करेगी।

महासमुंद. तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवनदीप समिति की बैठक हुई।

खबरें और भी हैं...