भोरमदेव भवन निर्माण मजदूर संघ
का शिविर आज और कल होगा
महासमुंद|भोरमदेव भवन निर्माण मजदूर संघ द्वारा 18 एवं 19 मई को शिविर का आयोजन वीर नारायण सिंह चौक ठेठवार भवन महासमुंद में आयोजित किया गया है। शिविर में मजदूर कार्डधारी हितग्राहियों काे निशुल्क में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए फॉर्म भराया जाएगा तथा नए मजदूर कार्ड के लिए पंजीयन आवेदन भी स्वीकार किया जाएगा। अध्यक्ष युगल किशोर वर्मा, जिला अध्यक्ष शरद कुमार सोनी व महामंत्री मन्नू लाल चौहान ने बताया कि यह पहल भोरमदेव निर्माण मजदूर संघ एवं ब्लू विंग चॉइस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।