महासमुंद। नगर के वार्ड क्रमांक 7 में 5 लाख रुपए की लागत से मंगल भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन निर्माण सांसद निधि से किया जाएगा। इसके लिए सांसद चंदूलाल साहू ने स्वीकृति दे दी है। गुरुवार को निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पालिकाध्यक्ष पवन पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, सभापति मीना वर्मा, पूर्व पार्षद विजय साहू उपस्थित थे।