महासमुंद| नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल ने वार्ड नं. 16 शीतला मंदिर, पटेल पारा में हो रहे सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़क पर तीन से चार टाइम क्यूरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही पटेल ने सड़क को आगे दर्री तालाब तक जोड़ने के लिए कहा। ज्ञात हो कि अधो संचरना मद से 3.89 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है।