महासमुंद । आम लोगों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के मामले में पिथौरा और पटेवा थाना पीछे हैं। यहां काफी शिकायतें पेंडिंग है, जिसका निराकरण नहीं हो रहा है। क्राइम मीटिंग में एसपी संतोष कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों थाने के अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। बुधवार को कंट्रोल रूम में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने सभी थाने के अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निराकरण शीघ्र होना चाहिए। क्राइम मीटिंग के ठीक पहले देशभर में एक साथ शुरू हो रहे डायल 112 का प्रजेंटेशन टाटा कंसल्टेंसी कंपनी के अधिकारियों ने दिया। अधिकारियों ने बताया कि अत्याधुनिक मशीनों के जरिए कैसे क्विक रिस्पांस मिलेगा।