मुंबई-पंजाब के मैच में लगा रहा था सट्टा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
महासमुंद। क्राइम स्कवाड ने बुधवार की रात मुंबई-पंजाब के मैच में सट्टा खिला रहे एक एक सटोरिए को पकड़ा है। आरोपी के पास से 4 लाख की सट्टा-पट्टी के साथ 36 सौ रुपए नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम स्क्वायड के उपनिरीक्षक संजय राजपूत की टीम रविवार की रात शहर में पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक स्टेशन रोड स्थित गुरूनानक चौक के पास आईपीएल मैच में सट्टा खिला रहा है। सूचना पर क्राइम स्क्वायड की टीम ने दबिश देकर गंजपारा निवासी मेहुल सूचक को धर दबोचा। उसके पास से 4 लाख 18 हजार रुपए की सट्टा पर्ची के साथ ही 36 सौ रुपए नगद बरामद किया गया। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में क्राइम स्क्वायड ने बड़ी कार्रवाई की है।