एक ही सड़क के लिए दो बार हुआ भूमिपूजन
शहर में होने वाले निर्माण कार्यों के दौरान होने वाले भूमिपूजन में एक बार फिर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। शनिवार को छुट्टी के दिन नपाधिकारियों और कर्मचारियों की गैरमौजूदगी में हुए भूमिपूजन का कांग्रेसियों ने विरोध जताया। कर्मचारी तो दूर जिस वार्ड में यह कार्य कराया जा रहा है, वहां के पार्षद को भी इसकी सूचना दिए बगैर कार्यक्रम संपन्न हो गया।
दरअसल, वार्ड क्रमांक 15 और 16 के बीच से गुजरने वाली सड़क में डामरीकरण के भूमिपूजन के दौरान वार्ड 15 के पार्षद मनोज लूनिया तो मौजूद रहे लेकिन वार्ड 16 के कांग्रेसी पार्षद को नहीं बुलाया गया। इस बात पर उन्होंने आपत्ति जताई है। वार्ड क्रमांक 16 में डामरीकरण कार्य के भूमिपूजन के दौरान शनिवार को पालिकाध्यक्ष के साथ भाजपा जन मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उसी वार्ड के पार्षद राजू साहू को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। पार्षद राजू साहू ने कार्यक्रम का भाजपाईकरण करने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई और कहा कि चुने गए जनप्रतिनिधियों को षड़यंत्रपूर्वक नीचा दिखाने का कार्य किया जा रहा है।
श्रेय लेने की होड़
विकास कार्यों का विरोध नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों की हो रही उपेक्षा
देर शाम तक शुरू हो गया डामरीकरण का कार्य
शनिवार को छुट्टी के दिन न अफसर मौजूद रहे न कर्मचारी और न ही इंजीनियर। पालिका अफसरों के मौजूद नहीं होने पर भी पार्षद आपत्ति जताते हुए कहा है कि 54 लाख रुपए के इस कार्य में भारी घालमेल की आशंका है। बिना ले आउट तैयार किए देर शाम तक ठेकेदार की मशीनें डामरीकरण के लिए कार्य स्थल पर पहुंच चुकी थीं।
छुट्टी के दिन हो रहे कार्य पर जताई आपत्ति
पार्षद राजू साहू का कहना है कि डामरीकरण का कार्य छुट्टी के दिनों मेंं कराया जाना संदेहास्पद है। पार्षद का कहना है कि इंजीनियर ने जब लेआउट ही नहीं दिया है एेसे में ठेकेदार कार्य कैसे शुरु कर सकता है। वहीं जानबूझकर गुणवत्ता को कमजोर करने पालिका प्रतिनिधियों और अफसरों की सांठगांठ की आशंका जताई।
भूमिपूजन के दौरान नाली निर्माण की मांग
गांधी चौक से विठोबा टाकीज चौक तक डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन नपाध्यक्ष पवन पटेल, वार्ड पार्षद एवं सभापति मनोज लूनिया, वार्ड नं. 17 के पार्षद राकेश पटवा के द्वारा किया गया। पार्षद लूनिया लगातार इस रोड के सुधार के लिए मांग करते रहे हैं। पार्षद ने महामाया तालाब के आसपास रहने वाले लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी से तालाब को बचाने नाली निर्माण की मांग की है। इस अवसर पर सभापतिद्वय मीना वर्मा, नेहरू नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी, जिला महामंत्री ऐतराम साहू, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।