ओवरब्रिज का 30% काम पूरा नयापारा की ओर पिलर तैयार
रेलवे ओवर ब्रिज का तुमगांव की ओर अब तक 30 फीसदी काम पूरा हो गया है। अब शहरी क्षेत्र में भी ब्रिज के लिए मकानों को अधिग्रहण कर तोड़ा जा रहा है।
जून 2019 तक निर्माण कार्य पूरा होने के साथ इस मार्ग से महासमुंद की 35 हजार आबादी को सुविधा मिलेगी। तुमगांव ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। 40 करोड़ की लागत से बन इस ओवर ब्रिज में नयापारा की ओर पिलर बनकर तैयार हो गया है।
ब्रिज की लंबाई एवं चौड़ाई
ब्रिज की कुल लंबाई 626 मीटर एवं चौड़ाई 15 मीटर की होगी। रेलवे क्रॉसिंग से महासमुंद की ओर 294 मीटर एवं तुमगांव की ओर 248 मीटर एवं रेलवे क्रॉसिंग की लंबाई 74 मीटर की होगी।
महासमुंद| तुमगांव की ओर ओवर ब्रिज के 6 पिलर बनकर तैयार हो गए है।
फेब्रिकेट गार्डर सिस्टम से निर्मित हो रहा पुल
सेतु निगम के अनुविभागीय अधिकारी एलडी महाजन ने बताया कि इस पुल का निर्माण फेब्रिकेट गार्डर सिस्टम से किया जा रहा है। ब्रिज में कुल 17 पिलर रहेगा। पटरी के बीच में चार पिलर रहेगा। जिसमें तुमगांव की ओर 6 पिलर बनकर तैयार है। 4 पिलर रेलवे ने बनाने का आर्डर दे दिया है। वहीं महासमुंद की ओर 7 पिलर बनाए जाएगे। ब्रिज के नीचे दोनों किनारे पर 4-4 मीटर की सड़क और डेढ़- डेढ़ मीटर की नाली का निर्माण किया जाएगा।
एक नजर ब्रिज के इंडैक्स पर..
40 करोड़ पुल की लागत
626 मीटर पल की लंबाई
15 मीटर पुल की चौड़ाई
35 हजार प्रभावित जनसंख्या
महासमुंद की ओर मकानों को तोड़ रहे
तुमगांव मार्ग की ओर 40 लोगों के आवासीय जमीनें अधिग्रहित की गई और उन्हें 13 करोड़ 12 लाख रुपए मुआवजा का भुगतान किया जा चुका है। एकता चौक के आगे की 10 दुकानें भी ब्रिज की सीमा में आ रहा है उनके प्रकरण का भी निराकरण कर लिया गया है। महासमुंद शहर की आेर 43 मकान चिह्नांकित किए गए है जिसमें अब तक 3 करोड़ रुपए मुआवजा भुगतान हो चुका है।