विशेष ग्राम सभा में कुपोषण की जानकारी
विशेष ग्राम सभा में कुपोषण की जानकारी
महासमुंद| जिले के सभी पंचायतों में शनिवार को एक साथ ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। इन दिन ग्राम सभा में अखिल भारतीय स्तर पर संचालित पोषण अभियान एवं छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन के अंतर्गत कुपोपण से संबंधित विषय पर चर्चा हुई। अभियान के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में ‘राष्ट्रीय पोषण मिशन’ एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं जननी सुरक्षा योजना आदि की जानकारी गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को दी गई।