पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंघोड़ा में वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

सिंघोड़ा में वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंघोड़ा में वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

महासमुंद| सिंघोड़ा थानांतर्गत ग्राम परेवापाली निवासी 70 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह साढ़े 5 बजे ग्रामीणों ने देखा कि प्रीति नाग पिता छिनु नाग ने अपने खेत में स्थित जामुन पेड़ पर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि मृतक शौच के लिए खेत गई थी।

क्रिकेट में मोहका जीता

सराईपाली|खरोरा में कार्क बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मोहका ने दुलारपाली को हराया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पटेल ट्यूटोरियल के संचालक डीसी पटेल उपस्थित थे।

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन 18 को

सराईपाली|छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर का गुरुवार को सराईपाली पहुंचे। उन्होंने सराईपाली में 18 अप्रैल को नई मंडी परिसर में कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय पिछड़ा वर्ग विभाग के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक की। जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के साथ आमसभा भी होगी।

कंटूरी नाला में बनेगा स्टाॅपडैम, हुआ भूमिपूजन

महासमुंद | ग्राम बिरकोनी स्थित कंटूरी नाला में सिंचाई के लिए 11 लाख रुपए के लागत से बनने वाले स्टॉपडैम का भूमि पूजन किया गया। विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने भूमि पूजन के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को अवगत करते हुए कहा की किसानों के लिए एक अहम समस्या सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाना है जिसके वजह से किसान अपने फसलों को लेने से प्रभावित हो जाते हैं। अब यह जो पानी की समस्या यहां बनी हुई थी वह इस निर्माणाधीन स्टॉपडैम के बनने से दूर हो जाएगी व किसानों को अपने फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की प्राप्ति हो पाएगी।

खबरें और भी हैं...