लेन-देन की बात पर कर दी मारपीट
लेन-देन की बात पर कर दी मारपीट
महासमुंद| शादी के दौरान रकम के लेनदेन की मांग को लेकर मारपीट हो गई। बसना थाना में पीड़ित किशोर द्वारा की गई शिकायत में बताया कि 11 अप्रेल की शाम साढ़े 7 बजे वह शादी में शामिल होने ग्राम जीराडबरी गया था। इस दौरान वह अपने भांजा से बात कर रहा था तभी उसकी भाभी ने उसे सुना रहे हो कहते हुए राड से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।