पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रश्नपत्र में हुई त्रुटि से एचओडी को अवगत कराया, कुलपति से बोनस अंक की मांग

प्रश्नपत्र में हुई त्रुटि से एचओडी को अवगत कराया, कुलपति से बोनस अंक की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| बीएससी प्रथम वर्ष के प्रथम प्रश्न पत्र बीजगणित एवं त्रिकोणमिति विषय में हुई त्रुटि पर एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष शाहबाज राजवानी के साथ छात्रों ने एचओडी गणित विभाग लोकेश सतपथी को त्रुटि से अवगत कराते हुए केंद्राध्यक्ष मालती तिवारी को कुलपति के नाम बोनस अंक देने मांग की है। राजवानी ने बताया कि 10 अप्रैल को आयोजित वार्षिक परीक्षा बीएससी प्रथम वर्ष के प्रथम प्रश्न पत्र बीजगणित एवं त्रिकोणमिति में वर्तमान पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न नहीं पूछा गया। इकाई 1 से 5 प्रश्न पूछे गए जबकि तीन प्रश्न पूछे जाने थे। इकाई 2 से 4 प्रश्न पूछे गए जबकि 3 प्रश्न पूछे जाने थे। इकाई 3 से 2 प्रश्न पूछे गए जबकि 3 प्रश्न पूछे जाने थे। इकाई 4 से 1 प्रश्न पूछे गए 3 प्रश्न पूछे जाने थे। एनएसयूआई छात्रों ने बोनस नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह भी रहे उपस्थित
इस दौरान एनएसयूआई महासचिव निहाल सोनकर, पूर्व जिला संयोजक मैंडी साहू, डेविड तेलक, शरद दीवान, ऋषभ साहू, जय प्रकाश शर्मा, वासु रात्रे, प्रणव चंद्राकर, दिनकर, भोला निषाद, आशीष यादव, पुरेंद्र, धर्मपाल, भारत टंडन, देवेंद्र साहू, नीरज चंद्राकर, रोशन, मोनू चंद्राकर, संजय पटेल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...