पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती पर समाज की दिशा और दशा पर हुई चर्चा

अंबेडकर जयंती पर समाज की दिशा और दशा पर हुई चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय बौद्ध महासभा जिला महासमुंद और रमाबाई अंबेडकर बौद्ध महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भारत र| डॉ बीआर अंबेडकर की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय टाउन हाल में शनिवार 14 अप्रैल को जिला स्तर पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। सुबह अंबेडकर चौक पर अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण जिलाध्यक्ष पीजी बंसोड़ ने किया। उपरांत भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई बुद्ध विहार महासमुंद में पूजा की गई। टाउनहॉल में सामाजिक संगठन तथा समाज की दिशा और दशा पर परिचर्चा आयोजित की गई। शाम 5 बजे से बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके मनमोहन आकर्षक प्रस्तुति की सभी समाजजनों ने प्रशंसा की। डाॅ बाबा साहेब भीमराव राव अंबेडकर की 127 वी जयंती के अवसर पर विधायक डाॅ विमल चोपड़ा व पार्षद देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, शोभा शर्मा, उत्तरा प्रहरे ने तुमगांव चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पार्षद जितेंद्र साहू, परदेशी साहू, विक्की गुरुदत्ता, भरत खत्री, हरिश देवांगन, दीपू अन्ना, स्वपनिल महोबिया, उत्तम साहू, महेश चौहान, राजेंद्र चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।

जयंती में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
जयंती समारोह के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष धरमदास महिलांग थे। अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, विशेष अतिथि एसआर बंजारे, एसपी ध्रुव, राजू यादव, खिलावन बघेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण तथागत गौतम बुद्ध और डॉ बीआर अंबेडकर की फोटो पर किया गया। अतिथिगणों का स्वागत समाज प्रमुखों द्वारा किया गया। वर्ष 2017 के सामाजिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...