पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. अंबेडकर ने संविधान से देश में एकता बनाए रखने में दिया योगदान

डॉ. अंबेडकर ने संविधान से देश में एकता बनाए रखने में दिया योगदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान का पहला दिन और शनिवार को संविधान निर्माता, भारत र| डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन किया गया। जिले के सरायपाली विकासखंड के ग्राम भीखापाली में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी, विधायक सरायपाली रामलाल चौहान, जनपद अध्यक्ष जयंती चौहान एवं विकासखंड महासमुंद के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरेकेल कला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विमल चोपड़ा, जनपद अध्यक्ष धरमदास महिलांग, जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर एवं अन्य अतिथियों द्वारा डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजली अर्पित की।

सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला के जांगला में दिए गए संबोधन को भी सुना। ग्राम भीखापाली में आयोजित कार्यक्रम में रूपकुमारी चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से समाज एवं देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने लिखित संविधान बनाकर सामाजिक विषमता को दूर करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचने का कार्य किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को बाबा साहब के सपने को पूरा करने के लिए सभी से मिल कर काम करने का आव्हान किया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

विधायक श्री रामलाल चौहान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समरसता लाने के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने अपमान सहकर छुआछूत, जात-पात को मिटाने का प्रयास किया तथा समाज के कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने एवं सामाजिक न्याय दिलाने का कार्य किया है जो हम सब के लिए प्रेरणादायक है। ग्राम बरेकेल कला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को न्याय और समानता दिलाने के लिए संविधान का निर्माण किया है।

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं गुरू घासीदास बाबा के बताए हुए आदर्शों एवं मार्गो का अनुसरण करते है। डॉ साहब ने संघर्ष करो, संगठित रहो एवं शिक्षित बनो का रास्ता बताया था वहीं बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान एवं मांसाहार से दूर रहने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि यदि हम उनके बताए गए मार्गो पर चले तो समाज का काफी विकास होगा। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि बाबा साहब के आदर्शों के अनुरुप समाज संगठित होकर सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए स्टॉल लगाया गया था। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जाति प्रमाण पत्र तैयार कर प्रदाय करने, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा विभिन्न छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित होने के लिए पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान, कक्षा 6 वीं में प्रवेश योग्य सभी विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करने, ई-जिला प्रबंधक, चिप्स द्वारा आधार कार्ड तैयार करने की कार्रवाई तथा लीड बैंक द्वारा बैंक खातों को आधार से जोड़ने की कार्रवाई की गई।

भीखापाली में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोनी सुरक्षा योजना के तहत बालिकाओं को पासबुक वितरण किया गया। वहीं नागरिकों का आधार कार्ड बनाने, सुधारने की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शरीफ मोहम्मद खान, सरायपाली एसडीएम नुपुर राशि पन्ना, प्रेमप्रकाश शर्मा, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बलभद्र राम सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

महासमुंद| अंबेडकर चौक में अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

खबरें और भी हैं...