पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संत माता कर्मा साहू समाज के लिए प्रेरणास्रोत: सांसद साहू

संत माता कर्मा साहू समाज के लिए प्रेरणास्रोत: सांसद साहू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोरिंग में ग्रामीण साहू समाज भोरिंग के तत्वावधान में गुरुवार 12 अप्रैल को मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। साहू समाज की महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पश्चात दोपहर में भोजन एवं मां कर्मा का प्रसाद वितरण किया गया। शाम पांच बजे अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित सांसद चंदूलाल साहू ने भोरिंग में सामाजिक भवन के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस मौके पर सांसद साहू ने उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा साहू समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस समाज में संत कर्मा माता, राजिम भक्तिन माता व दानवीर भामाशाह, जैसे विभूति रहे हैं, जो आज हमारे समाज के लिए पूजनीय व प्रेरणास्रोत हैं। हमारे साहू समाज द्वारा समय-समय के साथ समाज के अंदर कई नई बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज को एक और बदलाव करना चाहिए। जिसमें समाज के गरीब होनहार छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा तथा निर्धन परिवार के लड़का-लड़की के शादी के लिए सहायता राशि समाज द्वारा उपलब्ध कराके उनकी मदद करनी चाहिए। इससे और भी हमारे समाज का नाम होगा।

मृत्यु भोज पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए: इसी तरह आज की महंगाई को देखते हुए सगाई प्रथा व मृत्यु भोज पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए। सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला साहू संघ एवं महिला आयोग की सदस्य ममता साहू, साहू समाज के जिलाध्यक्ष तुलसीदास साव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोपा मोती साहू, मनोजकांत साहू, रमेश साहू, पार्वती राधेश्याम साहू, गौकरण साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मानिकराम साहू ने किया। कार्यक्रम में मुन्ना साहू, कमलनारायण साहू, दिनेश राम साहू, महेंद्र साहू, राजेश साहू, ईश्वरी प्रसाद साहू, शिव साहू, संजय साहू, कोमल कुमार साहू, लेखराम साहू, तुलसीराम साहू, डॉ. उदेराम साहू, शशिकांत साहू, झाड़ूराम साहू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...