पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 गांव के 6 हजार ग्रामीणों को नहीं मिला वन अधिकार पट्‌टा, रैली निकाल मांगा हक

15 गांव के 6 हजार ग्रामीणों को नहीं मिला वन अधिकार पट्‌टा, रैली निकाल मांगा हक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्षों से वन भूमि में काबिज जिले के 6 हजार से अधिक आदिवासी और गैर आदिवासी परिवारों को वन अधिकार पट्‌टा नहीं मिला है। मंगलवार को 15 गांव के करीब 250 ग्रामीण इस मांग को लेकर मुख्यालय पहुंचे। रैली, प्रदर्शन और आंदोलन को बाध्य हो चुके ग्रामीणों ने बताया कि शासन से कई बार इस संबंध में शांतिपूर्ण मांग की जाने के बाद भी उनकी समस्याओं पर ध्यान नही देने पर वे विरोध प्रदर्शन को बाध्य हुए हैं।

एकता परिषद के बैनर तले मंगलवार को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय रैली व सभा का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे अंबेडकर चौक से निकली रैली शहर के विभिन्न मार्ग और चौक चौराहों से होते हुए सभा स्थल पटवारी कार्यालय के पास पहुंची। यहां 15 गांव के से आए सैकड़ों आदिवासी परिवार के लोग जुटे। सभा के बाद एक बार फिर रैली एसडीएम कार्यालय के लिए रवाना हुई। कार्यालय के सामने तकरीबन 15 मिनट तक के बाद एसडीएम प्रेम प्रकाश शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल को चर्चा के लिए आमंत्रित किया।

विधायक ने दिया समर्थन: अधिकार मांगने पहुंचे ग्रामीणों को विधायक विमल चोपड़ा ने समर्थन दिया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए चोपड़ा ने कहा कि जल,जंगल,जमीन के असली हकदार आज दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कहा कि जो लोग वन अधिकार पट्टा के हकदार हैं, वे हमेशा उनके हक की लड़ाई लड़ने से पीछे नही हटेंगे चाहे उसके लिए गोली खाना पड़े या डंडा।

महासमुंद। रैली में शामिल विधायक एसडीएम कार्यालय की ओर जाते हुए।

आदिवासियों के लिए समर्पित हैं विधायक: प्रशांत

सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत कुमार ने कहा कि विमल चोपड़ा जैसे विधायक छत्तीसगढ़ की 50 सीटों पर हों तो प्रदेश की गरीबी मिट जाएगी। पूरे प्रदेश में आदिवासियों के हक की लड़ाई को तन्मयता से लड़ने वाले वे इकलौते विधायक हैं, जिन्होंने तिल्दा तक में आयोजित आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे थे।

ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम से की चर्चा

प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया और प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा की। जिसमें विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा, एकता परिषद के छत्तीसगढ़ प्रांतीय संयोजक प्रशांत कुमार, हलधर मिश्रा, हनुमत नाग, गंगाराम सोनवानी, लालू खैरवार, रामचरण खैरवार, मन्नूलाल खैरवार, जगतराम, कलानाथ, भगवान सिंह, रामचरण, शिवकुमार, कृष्णा नेताम, डोंगर सिंह, मनोज कुमार, नेतकुमारी, रामचरण शामिल रहें।

एसडीएम ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

विधायक डाॅ. चोपड़ा की अध्यक्षता में पूर्व में हुए बैठक में एकता परिषद के सदस्यों द्वार आवेदन देकर जांच करने की बात कहते हुए पात्र लोगो को वनाधिकार पट्टा देने की मांग की थी जिस पर एसडीएम शर्मा ने जांच रिपोर्ट प्रतिनिधि मंडल के सामने रखी और सभी पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...