पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेल दिवस पर खिलाड़ी, प्रशिक्षक खेल पुरस्कार से होंगे सम्मानित

खेल दिवस पर खिलाड़ी, प्रशिक्षक खेल पुरस्कार से होंगे सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मनोज कुमार घृतलहरे ने बताया कि यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों प्रशिक्षकों, निर्णायकों को मिलेगा।

राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाडिय़ों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो, या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो।

सीनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में लगातार पांच वर्षों तक प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षकों, निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार दिया जाएगा तथा सक्रिय खेल जीवन के बाद भी खेलों के विकास में उत्कृष्ट सेवा देने वालों को शहीद विनोद चौबे पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...