गठन... सतनामी मुक्ति केंद्र का युवा प्रकोष्ठ गठित
महासमुंद| छत्तीसगढ़ सतनामी मुक्ति केंद्र शाखा झलप की बैठक हुई। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष अश्वनी टोन्ड्रे, सतनामी समाज प्रवक्ता नानजी भागमरे और महेंद्र कोसरिया ने प्रकोष्ठ का अध्यक्ष शैलेंद्र मारकंडे, उपाध्यक्ष देवेंद्र राय, सचिव भोजनाथ मधुकर, कोषाध्यक्ष तेजराम चौलिक, महामंत्री आत्माराम मारकंडे, सदस्य राकेश टंडन, अभिषेक कोसरिया, पिंटू, राजेश, शिवा, शुभम, हेमंत, खेमराज, खेमू, जीतराम, धनेश्वर, प्रेमदास सर्वसमिति से नियुक्त किया गया।