पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध करने कांग्रेस ने निकाली रैली

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध करने कांग्रेस ने निकाली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं के खिलाफ देशभर में हो रहे अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रदेश स्तरीय आव्हान पर मंगलवार को काला दिवस के रुप में मनाया गया और देश-प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहे अत्याचार, अनाचार के मामलों पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। दोपहर 1 बजे कांग्रेस भवन ने निकली रैली सीधे एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां महिलाओं ने राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

सुबह से कांग्रेस भवन में जमा हुए, 1 बजे रैली: एसडीएम कार्यालय की ओर निकली, इस दौरान कांग्रेसी और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इससे पूर्व कांग्रेस भवन में कांग्रेसी नेताओं ने महिलाओं व बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार और अनाचार को लेकर भाजपा सरकार के उदासीन रवैये पर आक्रोश जताया। इस दौरान महिला कांग्रेस जिला प्रभारी स्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष सीता पटेल, शहर अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन, प्रदेश महासचिव रश्मि चंद्राकर, सती साहू, पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, मनोज कांत साहू, राजेंद्र चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, राजू साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

महासमुंद। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने पहुंचे महिला कांग्रेस पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...