सिंगबहाल जलाशय के नहर निर्माण का मुआवजा जल्द
महासमुंद| सरायपाली विकासखंड के ग्राम कलेण्डा के किसानों ने सिंगबहाल जलाशय मुख्य नहर के खुदाई का मुआवजा राशि दिलाने की मांग कलेक्टर से की। किसानों ने बताया कि उनके खेतों से नहर लाइनिंग बनाई गई है लेकिन, उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि शासन द्वारा मुआवजा मिल चुकी है, जिसका भुगतान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से जल्द से जल्द किया जाएगा।
कलेक्टर गुप्ता जिला कार्यालय सभा कक्ष में 85 से ज्यादा लोगों की मांगों एवं समस्याओं से अवगत हुए। ग्राम छिन्दौली के ग्रामीणों ने गंाव में पानी टंकी निर्माण एवं निस्तार के लिए तालाब को आरक्षित रखने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि गंाव में पानी की टंकी नहीं होने के कारण पेयजल की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बताया कि सबमर्सिबल पंप खराब होने के कारण नागरिकों को निस्तारी की समस्या हो रही है। ग्राम मुढ़ेना के प्रतिनिधिमंडल एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि कुछ फर्शी पत्थर खदानों के संचालकों द्वारा महानदी एवं नदी के आसपास के क्षेत्रों में पत्थर, मिट्टी, मलबा एवं अन्य अवशेष नदी के भीतर डाल दिया जाता है।