ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वच्छता दिवस आज
महासमुंद| कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की और बताया कि 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान मनाया जा रहा है। जिसके तहत 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले के समस्त नगरीय निकायों में स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा।