जिला सलाहकार पद के लिए वरीयता सूची जारी
जिला पंचायत द्वारा जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिला सलाहकार पद की संविदा भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची का दावा-आपत्ति का निराकरण कर शैक्षणिक अर्हता एवं अनुभव के आधार पर वरीयता सूची जारी की गई हैं।
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला सलाहकार पद के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं समूह चर्चा व व्यक्तिगत साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इसके लिए वरीयता सूची से एक पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जिसकी सूचना अभ्यर्थियों को उनके पत्र व्यवहार के पते पर डाक के माध्यम से भेजी गई है। अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र नहीं मिलने की स्थिति में वेबसाइट पर जारी मेरिट सूची के अनुसार ही वह अभ्यर्थी नियत तिथि एवं समय पर उपस्थिति हो पाएंगे।