पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 72 का लक्ष्य: 29 को जोगी करेंगे घोषणा पत्र जारी

72 का लक्ष्य: 29 को जोगी करेंगे घोषणा पत्र जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| जकांछ(जे) के संस्थापक अजीत जोगी के 72वें जन्मदिन पर 29 अप्रैल को मिशन साथ दो (72) की शुरुआत राजधानी से होगी। विधानसभा चुनाव में 72 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर जोगी कांग्रेस के पदाधिकारी चुनावी तैयारियों की शुरुआत करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा कि

जनता के हितों की रक्षा के लिए जकांछ का गठन हुआ। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 72 सीटों का लक्ष्य लेकर ‘मिशन साथ दो (72)’ की शुरुआत करते हुए अजीत जोगी चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। नायक ने बताया कि यह केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि जोगी और जनता के बीच की अभिव्यक्ति है। 29 अप्रैल को ऐतिहासिक कार्यक्रम में विधानसभावार पार्टी का घोषणा पत्र (शपथ पत्र) जारी होगा और वादों को पूरा करने जनता को विश्वास दिलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...