6 जरूरतमंदों दी गई आर्थिक सहायता राशि
महासमुंद| मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर जिले के 6 जरूरतमंदों को स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। यह राशि हाउसिंग बोर्ड परसकोल निवासी आशुतोष तिवारी, धनंजय त्रिपाठी, कृष्णानंद दुबे, रेलवे स्टेशन रोड महासमुंद निवासी जन्मेजय सिन्हा, बीटीआई रोड महासमुंद के अरविंद यादव एवं बावनकेरा निवासी चित्ररेखा चक्रधारी को दी जाएगी। संबंधित हितग्राहियों को आरटीजीएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान की जाएगी।