पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा संसद प्रतियोगिता में महासमुंद की टीम प्रथम

युवा संसद प्रतियोगिता में महासमुंद की टीम प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| स्कूली छात्र-छात्राओं को संसदीय गतिविधियों से परिचित कराने के लिए जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन आशीबाई गोलछा कन्या स्कूल में हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के पांचों विकासखंडों की टीम ने लोकसभा में होने वाली कार्रवाई की प्रस्तुति दी। इसके लिए छात्र-छात्राओं ने लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और संसद सदस्यों की भूमिका निभाई। स्पर्धा में महासमुंद ब्लॉक की टीम ने पहला, बागबाहरा की टीम ने दूसरा, सराईपाली ने तीसरा स्थान हासिल किया।

खबरें और भी हैं...